फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New sasnadesh 75 percent change rejervation

नए शासनादेश का इंतजार, पचहत्तर फीसदी सीटों की बदलेगी सियासत

Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
New sasnadesh 75 percent change rejervation
झांसी। पंचायत चुनावों के विभिन्न पदों का आरक्षण तय करने का आधार वर्ष बदलने से जनपद की पचहत्तर फीसदी सीटों की सियासी तस्वीर बदलना तय है हालांकि यह तस्वीर नए शासनादेश के आने के बाद ही साफ होगी। अफसरों को उम्मीद है नया शासनादेश बुधवार तक आ जाएगा।
विज्ञापन

दो मार्च को तय हुए विभिन्न पदों के आरक्षण के बाद से पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई थी। सीटों के मुताबिक उम्मीदवारों ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया था लेकिन, यकायक हाईकोर्ट के निर्णय ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब फिर से नई आरक्षण सूची तैयार की जानी है। वर्ष 2015 को आधार वर्ष बनाते हुए सीटों को आरक्षित किया जाना है। जानकारों का कहना है कि आधार वर्ष बदले जाने से पहले आरक्षित सीटोें में पचहत्तर फीसदी तक सीटें बदल जाएंगी। यह करीब तय है कि पिछले चुनाव में जिस वर्ग को सीट आरक्षित हुई थी, वह उनको इस बार नहीं दी जाएगी। ग्राम प्रधानों की सीटें ब्लॉक वार ही आरक्षित की जाएंगी। ग्राम प्रधान की 496 सीटों में अनुसूचित जनजाति (महिला) को एक, अनुसूचित जनजाति को एक, अनुसूचित जाति(महिला) को 43, अनुसूचित जाति को 77, पिछड़ा (महिला) 47, पिछड़ा को 86, महिला 76 एवं सामान्य वर्ग को 165 सीटें आवंटित हुईं हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या यथावथ रहेगी। इनके स्थान में बदलाव होगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर यह आरक्षण भी 27 मार्च तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed