फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New Jhansi will be ready by 2025

Jhansi News: 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी नई झांसी

Mon, 08 Jan 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
New Jhansi will be ready by 2025
झांसी। करारी, रुंदकरारी और अंबावाय में 512 एकड़ में बसाई जाने वाली नई झांसी 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क, पानी समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद इसी साल से भूखंडों का आवंटन शुरू हो जाएगा। फेज-2 के लिए मंगलवार को जेडीए की बोर्ड बैठक में 126 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए दर को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

नई झांसी को दो पैच में बसाया जा रहा है। इस नए शहर में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। आवासीय सुविधा के लिए डुप्लैक्स भवन, मल्टी ग्रुप हाउसिंग का निर्माण कराया जाएगा। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए भी आवास बनाए जाएंगे। साथ ही स्कूल से लेकर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी होगा। यानी कि लोगों के लिए हर जरूरी चीज नई झांसी में ही उपलब्ध होगी। जेडीए अधिकारियों के मुताबिक सब कुछ सही रहा तो नई झांसी के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते ही भूखंडों का आवंटन तय प्रक्रिया के तहत किया जाने लगेगा। 2025 तक पूरी तरह नई झांसी बस जाएगी। नए शहर विस्तारीकरण योजना फेज-1 के लिए भूमि खरीद की दरों की मंजूरी मिल चुकी थी। अब तक 20.32 करोड़ से रुंदकरारी में 19.41 और करारी में 6.7 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी है। जल्द ही फेज-2 के लिए भी दरें तय होते ही जमीन खरीद का रास्ता साफ होने जा रहा है। बताया गया कि 50 करोड़ से ऊपर की खरीद के लिए बोर्ड की मंजूरी जरूरी होती है। ऐसे में ये प्रस्ताव मंगलवार को जेडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जेडीए सचिव उपमा पांडेय ने बताया कि अब तक फेज-1 में 53 हेक्टेयर भूमि की खरीद जारी है। फेज-2 की दरें तय होते ही 126.19 हेक्टेयर की जमीन खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




ये हैं आंकड़े
...............
नए शहर विस्तारीकरण योजना फेज-1
मौजा अनुमोदित गाटा क्षेत्रफल कीमत
रुंदकरारी 45 38.362 41.03 करोड़
करारी 20 13.979 14.53 करोड़
(नोट: क्षेत्रफल हेक्टेयर में।)


नए शहर विस्तारीकरण योजना फेज-2
मौजा अनुमोदित गाटा क्षेत्रफल कीमत

रुंदकरारी 98 112.99 81.34 करोड़

करारी 34 13.205 15.94 करोड़
(नोट: क्षेत्रफल हेक्टेयर में।)



पिछली बोर्ड बैठक में 512 एकड़ में नई झांसी बसाने की मंजूरी मिल चुकी है। मंगलवार को बैठक में 126 हेक्टेयर जमीन खरीद की दरें तय हो जाएंगी। इससे जमीन खरीद में तेजी आएगी। इसी साल से लोगों को भूखंडों का आवंटन होने लगेगा। अगले साल तक नई झांसी पूरी तरह बस जाएगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed