फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New case of negligence during Corona period in Jhansi

झांसी : कोरोना काल में बड़ी लापरवाही, जिंदा महिला को करार दिया मृत

Sat, 24 Apr 2021 01:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Apr 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
New case of negligence during Corona period in Jhansi
corona - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के दौर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना से ठीक होने पर घर लौटी वृद्ध महिला को मृत करार दिया। जबकि, महिला होम आइसोलेशन में है और पूरी तरह स्वस्थ है।

विज्ञापन


बाबूलाल कारखाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी गुप्ता ने कोरोना के लक्षण सामने आने पर 11 अप्रैल को कोविड जांच कराई थी। 14 को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वो मेडिकल कॉलेज भर्ती होने के लिए पहुंचे। मगर बेड न होने पर वापस लौट आए। अगले दिन उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया। हालात ठीक होने पर दंपति को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी दंपति होम आइसोलेशन में ही हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई कोरोना से मरने वालों की सूची में राजकुमारी गुप्ता का भी नाम डाल दिया गया। उनके एक रिश्तेदार ने फ़ोन करके हाल चाल पूछा। दंपति ने पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी, तब रिश्तेदार ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इससे दंपति भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed