फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nephew killed uncle by attacking with an ax

Jhansi News: कुल्हाड़ी से हमला कर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle by attacking with an ax
झांसी। ललितपुर के तालबेहट थानाक्षेत्र में मकान के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर चाचा की हत्या कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

तालबेहट के ग्राम खैरी डांग निवासी भइयन अहिरवार (50) का पुश्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर अपने भाई से विवाद चल रहा था। पुराने मकान में उसका भतीजा महेंद्र अहिरवार रहता है। एक कमरे में भइयन भी अपना सामान रखे हुए था। रविवार दोपहर भइयन पुराने घर के कमरे में रखा अपना कुछ सामान उठाने पहुंचा। इसी दरम्यान उसका भतीजे महेंद्र से विवाद होने लगा। इसी बीच महेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। जबकि, घायल भइयन को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने से वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed