फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nepal violence: Four Indians who went to visit Pokhar got stuck, Sandeep from Jhansi had gone with his friends

नेपाल हिंसा: झांसी से पोखरा गए चार भारतीय फंसे, बोले- जिस होटल में रुके थे वहां हो गया हमला, देखें वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 03:16 PM IST
सार

जिस होटल में रुके थे, वहां शाम को करीब 7 बजे हमला हो गया। उनके अलावा होटल में करीब 50 लोग और मौजूद थे। सेना के जवानों ने बचाते हुए दूसरी जगह शिफ्ट किया है। संदीप ने मोदी और योगी से सुरक्षित निकालने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
Nepal violence: Four Indians who went to visit Pokhar got stuck, Sandeep from Jhansi had gone with his friends
नेपाल के पोखरा में झांसी निवासी संदीप - फोटो : स्वंय

विस्तार

नेपाल के पोखरा में सैर करने के लिए गए उत्तर प्रदेश झांसी के चार युवक वहां फंस गए हैं। झांसी के रहने वाले संदीप सोनी ने बताया कि यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं। वह झांसी से अपने तीन मित्रों के साथ 8 सितंबर को फ्लाइट से निकले थे। 9 तारीख दोपहर में वह लोग पोखरा पहुंच गए थे। यहां पहुंचने के बाद पता चला कि यहां के हालात बेहद खराब हैं।

विज्ञापन

Nepal violence: Four Indians who went to visit Pokhar got stuck, Sandeep from Jhansi had gone with his friends
संदीप जिस होटल में रूके थे उससे धुआं निकलता हुआ - फोटो : स्वंय

जिस होटल में रुके थे वहां शाम को करीब 7 बजे हमला हो गया। उनके अलावा होटल में करीब 50 लोग और मौजूद थे। हमले के बाद वह लोग घबरा गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां पर सेना के जवान पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर होटल से निकालकर पहाड़ के होटल पर शिफ्ट किया गया है। परिवार के लोगों से बात हुई है वह लोग भी बहुत चिंतित हैं। एयरपोर्ट बंद है। बाहर निकलना खतरे से भरा है।

संदीप ने मोदी और योगी से गुजारिश की है कि यहां उनके अलावा और भी भारतीय फंसे हुए हैं। सीमा यूपी से लगी है। जल्द ही बचाव कार्य करते हुए उन लोगों को सुरक्षित निकालें।


संदीप ने वहां के हालात का वीडियो शेयर किया है, देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed