फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neither the doctor nor the health workers

न मिले चिकित्सक और न स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 24 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 Neither the doctor nor the health workers
nirikchn, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने चार वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 19, 44, 47 और 60 में नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। लेकिन, दो स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के गायब मिले। रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नगर आयुक्त अपने विभाग की टीम के साथ वार्ड 44 बाहर दतिया गेट इमलीपुरा पहुंचे। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में महिला स्वास्थ्य निरीक्षक ऊषा खरे बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। हालांकि दवाइयां और शौचालयों में सफाई व्यवस्था सही मिली। पार्षद विकास सिंह यादव ने स्ट्रीट लाइट लगाने की शिकायत की। इसके बाद वह वार्ड 60 लक्ष्मन गंज पहुंचे। यहां नगरीय स्वास्थ्य केंद्र इतवारी गंज में महिला कर्मी नीलम बिना सूचना के गायब मिलीं।
विज्ञापन


मुहल्ले के मनोज ने बताया कि उनका बच्चा कुपोषण का शिकार है। लेकिन, आशा कार्यकत्री के न आने से उन्हें बीमारी के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाती है। मेवातीपुरा में गंदगी के ढेर मिले। इस पर नाराजगी जताई। मुहल्लेवालों में गलियों में एपेक्स व स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 19 नईबस्ती में गजराज किराना स्टोर के पास गली में पाइप लाइन लीकेज के कारण गड्ढे में पानी भरा था। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह चांद दरवाजा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वार्ड नंबर 47 खंडेराव गेट पुरानी तहसील के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में जीवन रक्षक स्वास्थ्य किट नहीं मिली।

कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र में लीकेज के कारण बरसात का पानी आता है। शौचालय भी गंदा है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सीएमओ को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू, सफाई निरीक्षक संजीव चौरसिया, राकेश कुमार साहू उपस्थित रहे। 

गैरहाजिर चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब 
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का निरीक्षण किया। यहां दो चिकित्सक और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वह कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करें।
सीडीओ चंद्र विजय सिंह के निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविशंकर अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह सीएमओ कार्यालय में विभागीय प्रशिक्षण में हिस्सा लेने गए हैं। नियमित एवं संविदा कर्मियों की उपस्थित चेक की गई तो डेंटल हाइजिनिस्ट डॉ. संजय भार्गव, डॉ. सुखदेव पंकज, मनीला सिंह और टीना शर्मा अनुपस्थित मिले। आपरेशन कक्ष का ताला लगा था।

बताया गया कि परिवार नियोजन एवं अन्य आपरेशन के समय ही कक्ष का ताला खोला जाता है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि नियमित साफ-सफाई की जाए। जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि कांति पत्नी मंगल का प्रसव दो अगस्त को हुआ था, जबकि उसे अभी तक जननी सुरक्षा योजना का चेक नहीं दिया गया था। एक अगस्त 2016 से 21 अगस्त तक 32 प्रसव हुए, लेकिन अब तक आठ महिलाओं को ही जननी सुरक्षा योजना की धनराशि दी गई। उन्होंने एक सप्ताह में सभी को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान करने को कहा।


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय में दस टीमों का गठन किया गया है। भ्रमण रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि अभी तक टीम ने एक भी भ्रमण नहीं किया है। जानकारी करने पर पता चला कि टीमों के भ्रमण के लिए लगाया गया वाहन दस दिन से खराब है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन ठीक कराएं और नियमित भ्रमण करें तथा इसकी रिपोर्ट सीएमओ को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed