फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Negligence of pharmacists came to light, registers found incomplete

Jhansi News: फार्मासिस्टों की लापरवाही आई सामने, अधूरे मिले रजिस्टर

Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Negligence of pharmacists came to light, registers found incomplete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। लखनऊ से आई टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा का निरीक्षण किया। इसके अलावा कई सब सेंटरों का भी निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। कमियां सामने आने पर नाराजगी भी जताई।

शुक्रवार की दोपहर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची टीम ने स्टॉक रजिस्टर, दवा भंडारण आदि का अवलोकन किया। फार्मासिस्ट रजिस्टर अधूरे पाए जाने पर टीम ने गहरी नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा रजिस्टर पर अंकित मरीजों से फोन से वार्ता कर दवा वितरण की स्थिति के बारे में जाना। दवा के नियमितीकरण के बारे में भी जानकारी ली। लखनऊ से टीम में शामिल जनरल मैनेजर डॉ. आरएस यादव ने बंगरा सीएचसी सहित सब सेंटर रतौसा, बंगरा, मगरपुर पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। वहीं, सीएचसी बंगरा के अधीक्षक बंगरा डॉ. केके राजपूत ने बताया कि फार्मासिस्टों की लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed