फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Negligence in security of question papers... Police not found deployed at strong room

Jhansi News: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लापरवाही... स्ट्रांग रूम पर तैनात नहीं मिली पुलिस

Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Negligence in security of question papers... Police not found deployed at strong room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। जिले में परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम पर पुलिस बल तैनात नहीं है। रविवार शाम को मोंठ अंबरगढ़ में बने परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची शिक्षा विभाग की टीम को स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस बल नहीं मिला। इसे लेकर डीआईओएस को सूचना दी गई है। वहीं कंट्राेल रूम में भी लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए शासन ने स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे पुलिस बल तैनात करने और बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। मगर जिले के तमाम परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। रविवार को जब शिक्षा विभाग की टीम मोंठ विकास खंड के गांव अंबरगढ़ के महंत रामेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची तो यहां स्ट्रांग रूम के बाहर से पुलिस नदारद थी। इसके बाद टीम ने डीआईओएस को जानकारी दी। टीम ने सीआईसी झांसी, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज झांसी, सेंट ज्यूड इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज इस्किल का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन

--
वर्जन
स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान टीम को अंबरगढ़ परीक्षा केंद्र पर पुलिस नहीं मिली। हालांकि, स्ट्रांग रूम सुरक्षित हैं। एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस की तैनाती की व्यवस्था करने का आग्रह कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed