फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neema fight EX secretary suspent

नीमा में रार, पूर्व सचिव निलंबित

Sun, 06 Dec 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Neema fight EX secretary suspent
झांसी। चिकित्सकों के संगठन नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) में इन दिनों रार मची हुई है। संगठन से पूर्व सचिव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद पूर्व सचिव ने पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

नीमा के सचिव डा. देवेश रावत ने बताया कि संगठन विरोधी कार्यों व अनियमितताओं के चलते पूर्व सचिव डा. विक्रम आनंद को एक साल के लिए संगठन से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान डा. आनंद नीमा की किसी भी गतिविधि में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। वहीं, पूर्व सचिव डा. आनंद ने आरोप लगाया कि पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का होता है, लेकिन अवधि गुजरने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा साधारण सभा की बैठक भी नहीं बुलाई जा रही है। उनके द्वारा इन मुद्दों को उठाए जाने से उनके खिलाफ ये कदम उठाया गया है। मनगढ़ंत आरोप लगाकर उन्हें संगठन से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed