{"_id":"5e9f52348ebc3e90a9390bcf","slug":"needy-people-helps-jhansi-news-jhs1650629172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः संकट के दौर में जरूरतमंदों को पहुंचाई जा रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः संकट के दौर में जरूरतमंदों को पहुंचाई जा रही राहत
Wed, 22 Apr 2020 03:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
अक्षय जन सेवा समिति की सविता पचौरी राशन सामग्री देती हुई
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दरम्यान जरूरतमंद वर्ग के लोगों के समक्ष खाने-पीने की सामग्री का संकट न हो, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) लगातार सक्रिय बनी हुई है। फाउंडेशन से जुड़ीं सामाजिक संस्थाएं लगातार जरूरतमंदों तक भोजन व राशन सामग्री पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भोजन रथ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेेय व कमल सहगल की अगुवाई में अंबेडकर मार्ग पर गैस वाले बाबा की मजार के पास पहुंचा, यहां रह रहे तकरीबन साठ परिवारों को राशन की किट प्रदान की गईं।
विज्ञापन
इसके बाद बिजौली, हंसारी में भी राशन बांटा गया। इस काम में प्रदीप पांडेय, वंश सोनी, रवि सोनी, डॉ. जगदीश सिंह चौहान, सौरभ सोनी, दिलीप बहौरिया, चित्रा परिहार, विक्की लाक्षाकार आदि सहयोगी रहे। वहीं, अक्षय जन सेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी की अगुवाई में भी जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन