{"_id":"5f44133d8ebc3e3cac553fa1","slug":"ncert-books-jhansi-news-jhs1746002145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक के विद्यार्थियों को मिलेंगी अब एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक के विद्यार्थियों को मिलेंगी अब एनसीईआरटी की किताबें
विज्ञापन
ncert books
झांसी। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में अब प्रिंट रिच कक्षाएं तैयार होंगी। साथ ही, विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें भी दी जाएंगी। किताबों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी अथवा रीडिंग कॉर्नर भी तैयार किए जाएंगे।
सोमवार को बेसिक के स्कूल महानिदेशक विजय किरन आनंद ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार, बीएसए हरिवंश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी, एआरपीए जिले के लगभग 4000 शिक्षकों के साथ ऑनलाइन कार्यशाला की। इसमें स्कूल महानिदेशक ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत झांसी को प्रेरक जनपद बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में शिक्षकों ने अपनी बात भी स्कूल महानिदेशक के समक्ष रखी। स्कूल महानिदेशक ने कहा कि प्रेरणा लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाया जाएगा। प्रेरणा सूची और प्रेरणा तालिका का उपयोग होगा तथा प्रत्येक विद्यालयों कि प्रत्येक कक्षा में शिक्षाप्रद पोस्टर तथा बैनर लगाए जाएंगे और प्रिंट रिच कक्षाएं तैयार होंगी। सभी विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें अध्ययन के लिए दी जाएंगी।
इंस्पायर अवार्ड योजना में विद्यार्थियों का कराएं नामांकन
झांसी। वर्ष 2020-21 के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन 1 जून से शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थियों का ऑनलाइन नामांकन कराएं।