फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NCC cadets meet ajay butya

एनसीसी कैडेट से मिल महसूस होता है गौरव: अजय भट्ट

Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets meet ajay butya
झांसी। 56 यूपी बटालियन में व्हाइट टाइगर में उत्तर प्रदेश रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत की। साथ ही उन्हें बुंदेलखंड के पर्यटन, क्षेत्र, व्यंजन और इतिहास के बारे में बताया। वहीं, राज्यमंत्री ने सैन्य क्षेत्र का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन

झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। साथ ही झांसी की 56 यूपी बटालियन के व्हाइट टाइगर यूनिट में अजय भट्ट ने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत भी की। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी एनसीसी कैडेट रह चुके हैं। इस दौरान ही उन्होंने अपनी नेतृत्व करने की क्षमता को विकसित किया था। एनसीसी इंसान को अनुशासित, विवेकपूर्ण और कर्त्तव्यनिष्ठ बनाती है। साथ ही हमारे मन में राष्ट्रभक्ति की भावना भी जगाती है। इस अवसर पर मेजर सुनील कुमार काबिया ने बुंदेलखंड के पर्यटन, व्यंजन, इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर मेजर जनरल बीजी मिश्रा, कानपुर ग्रुप के कंपाडर ब्रिगेडियर बी एस दलाल, 56 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष प्रींजा, सूबेदार मेजर जयप्रकाश, लेफिभननेंट रश्मि सेंगर, सूबेदार भागीरथ, हेमंत चंद्रा, हवलदार संदीप, हवलदार जसप्रीत और सभी एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, रक्षा राज्य मंत्री ने सैन्य क्षेत्र का भी भ्रमण किया। यहां उनका स्वागत व्हाइट टाइगर डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल डीजी मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जानकारियां लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed