फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nazul scam: NOC issued for government land

नजूल घोटाला : सरकारी जमीन की जारी कर दी एनओसी

Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
विज्ञापन
Nazul scam: NOC issued for government land
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम की बेशकीमती नजूल भूमि को संपत्ति विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत करके ठिकाने लगाने का खेल चल रहा है। पिछले दिनों दो मामले ऐसे उजागर हुए, जिसमें जमीन कारोबारियों ने मिलीभगत करके सरकारी जमीन की एनओसी हासिल कर ली।
इनमें एक एनओसी हासिल करने में आराजी तक बदल दी गई। इस फर्जीवाड़ा के उजागर होने पर एनओसी निरस्त कर दी गई। अब इस तरह के अन्य मामलों की पड़ताल समेत निगम कर्मचारियों की भूमिका भी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम की भगवंतपुरा, गरियागांव, बिजौली, मैरी समेत कई जगह की बेशकीमती नजूल जमीन पर भूमाफिया की निगाह है। बड़े पैमाने पर आराजी नंबर बदलकर भू-माफिया ने कई एकड़ जमीन अपने नाम करा ली है। अब निगम प्रशासन ने इन जमीनों की सुध लेनी शुरू की तब जमीन घोटालों की परतें खुलकर सामने आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल से संपत्ति विभाग में जमे कर्मचारियों ने सरकारी कागजों से छेड़छाड़ करके सरकारी आराजी बदलकर जमीन भूमाफिया के हवाले कर दी। गोविंद चौराहे में आराजी बदलने का खेल उजागर होने के बाद निगम प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं, अंदर उनाव गेट पुलिस चौकी के पास मीरा देवी के पक्ष में 750 वर्गफीट जमीन की एनओसी जारी कर दी गई जबकि राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन नगर निगम के नाम दर्ज है। इसके बावजूद एनओसी जारी कर दी गई।

इसी तरह डडियापुरा में आराजी संख्या 1438 पर फर्जीवाड़ा करके एनओसी जारी कर दी गई। जांच पड़ताल में मालूम चला कि जिस आराजी संख्या के आधार पर एनओसी जारी की गई वह इस जुज भाग में नहीं है। सहायक नगर आयुक्त अबुल कलाम के मुताबिक मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed