फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nautapa maximum temperature of Jhansi 47.6 degrees Celsius hottest district of UP

Jhansi: नौतपा के दूसरे दिन आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 47.6 डिग्री, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Sun, 26 May 2024 06:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 May 2024 06:55 PM IST
सार

अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। झांसी भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तपी। अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस होने से आगरा प्रदेश का दूसरा और 46.4 डिग्री पारा होने पर कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। 

विज्ञापन
Nautapa maximum temperature of Jhansi 47.6 degrees Celsius hottest district of UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौतपा के दूसरे दिन गर्मी इतनी हुई जैसे मानो आसमान से आग बरस रही हो। अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। झांसी भी प्रदेश में सबसे ज्यादा तपी। अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस होने से आगरा प्रदेश का दूसरा और 46.4 डिग्री पारा होने पर कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। अब मौसम विभाग ने बांदा और चित्रकूट को छोड़कर बुंदेलखंड के बाकी पांच जिलों में अगले दो दिन तक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


नौतपा की शुरुआत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के काफी करीब होता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं। इसके चलते भीषण गर्मी पड़ती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि नौतपा में यदि बारिश नहीं होती है तो अच्छे मानसून के संकेत होते हैं। अगर इस दौरान बारिश हो जाती है तो नौतपा खंडित हो जाता है और इसे मानसून के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed