वाद विवाद प्रतियोगिता: 21 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया भाग, एक देश-एक चुनाव पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को अमर उजाला की ओर से श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 21 कॉलेजों के 42 विद्यार्थियों ने ‘एक देश - एक चुनाव’ विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हिंदी भवन के डॉ. वृंदावन लाल वर्मा सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार रखे। पक्ष में रहने वालों ने एक देश - एक चुनाव को राष्ट्रहित में बताया, तो विपक्षी विद्यार्थियों ने कहा कि भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में ये व्यवहारिक नहीं है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की परास्नातक की छात्रा डॉ. नीलम सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स के छात्र अमन नायक और तीसरे पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की परास्नातक की छात्रा डॉ. जयती त्रिपाठी रहीं। सांत्वना पुरस्कार बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के शुभम साहू व महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की परास्नातक की छात्रा डॉ. शीना मनचंदानी को मिला।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का विषय ‘एक देश - एक चुनाव’ ज्वलंत है। इसमें युवा पीढ़ी के विचार महत्वपूर्ण हैं।
वाद-विवाद खुद को स्थापित करने के लिए नहीं, बल्कि विचारों को स्थापित करने के लिए होती है। सभी विद्यार्थी तार्किक दृष्टि से अपने विचार रखें। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र जितेंद्र उपाध्याय और नर्मदा पांडेय ने सरस्वती वंदना की। संचालन समाज कार्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मोहम्मद नईम ने किया।
ये रहे निर्णायक
प्रतियोगिता के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में रानी लक्ष्मीबाई राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीबी त्रिपाठी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डा मुन्ना तिवारी और विभाग की सहायक आचार्य डा. अचला पांडेय रहीं।
प्रतियोगिता के ये रहे प्रतिभागी
अमर उजाला की श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में मोहित कुमार, मो. फजल, प्रियांशु गुप्ता, भावना वर्मा, शैफाली त्यागी, चांदनी जैन, मानसी पाठक, आलोक कुमार यादव, अभिषेक गौतम, अर्पित बाजपेयी, शिवानी परेता, रक्षा परिहार, अवनीश कुमार, आकाश मिश्रा, पंजाब सिंह, रामकुमार, भावना कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, उदय प्रताप सिंह राजपूत, गरिमा नामदेव, आयुष कुमार त्रिपाठी, शुभम सिंह, अपूर्व कश्यप, जितेंद्र कुमार, शिवानी तोमर, पूजा मिश्रा, जूही सोनकिया, शिवानी गुप्ता, सक्षम खरे, हर्ष साहू, शुभम शुक्ला, गौरव पांडेय, साधना सिंह, दीक्षा दुबे, आरती कुमारी, जया श्रीवास्तव व जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने हिस्सा लिया।