फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National and RSS Issues to be discussed in Jhansi

राष्ट्र और संघ की मजबूती पर झांसी में होगा मंथन

Fri, 28 Jun 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
National  and RSS Issues to be discussed in Jhansi
राष्ट्र और संघ की मजबूती पर झांसी में होगा मंथन
विज्ञापन

झांसी। संघ की मजबूती और राष्ट्र के हालात पर झांसी में मंथन होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 29 जून की रात 8.38 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से शहर आएंगे। वे
अंबावाय स्थित एसआर ग्रु़प ऑफ इंस्टीट्यूशन के इंजीनियरिंग कॉलेज में एक से पांच जुलाई तक होने वाले अखिल भारतीय योजक वर्ग में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संघ और देश के महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय योजक (शिक्षार्थी) वर्ग की तैयारियां अंबावाय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग पूरी हो गई हैं। योजक वर्ग में देशभर से दो सौ योजक भाग लेंगे। इसमें संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इन सबका 30 जून से झांसी आना शुरू हो जाएगा। वहीं, कॉलेज में वर्ग को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कॉलेज की एक बिल्डिंग में राष्ट्रीय, प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इन सबके कमरों की साज-सज्जा की गई है। दूसरी बिल्डिंग में योजक ठहरेंगे। भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज की चारदीवारी के पास बड़े - बड़े परदे लगाए जा रहे हैं, ताकि अंदर की कोई गतिविधि दिखाई न दे सके। हाई मास्टलाइटें लगा दी गई हैं। पीएसी की दो कंपनियां तैनात रहेंगी। शुक्रवार की शाम डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश व अन्य अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। कॉलेज में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed