{"_id":"5d54392b8ebc3e6cb47b4519","slug":"nation-love-mingled-with-rakshabandhan-jhansi-news-jhs145847744","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर चढ़ा देश प्रेम का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर चढ़ा देश प्रेम का रंग
विज्ञापन
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों को खूब पसंद आई रंगबिरंगी राखियां।
रक्षाबंधन पर चढ़ा देश प्रेम का रंग
झांसी। रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पड़ रहा है। इससे दोनों त्योहारों का आपस में समागम होगा। एक ओर जहां तिरंगा झंडा फहराया जाएगा, वहीं भाइयों की कलाई में देश प्रेम का रंग चढ़ा होगा। बाजार में कई राखी ऐसी हैं, जो तिरंगे के रंग की हैं। इसके अलावा फाइटर प्लेन भी राखियों में उड़ान भर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस पर भाई - बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व पर सभी राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत रहेंगे। इसके लिए तिरंगे के रंग की राखियां रेशम के धागे के साथ बाजार में मौजूद हैं। शहर में राखी विक्रेता राजेंद्र कुमार के अनुसार बाजार में भारत का नक्शा वाली राखियां और फाइटर प्लेन वाली राखियां हैं। इनकी बच्चों में काफी मांग है। इसके अलावा हर बार की तरह म्यूजिकल राखियां, मिक्की माउस, कार, लाइट, डोरेमान, मोटू पतलू, छोटा भीम वाली राखियों के अलावा स्वास्तिक, कलश, ओम वाली राखी भी बहनें खरीद रही हैं। भइया भाभी के लिए जोड़ी वाली लुंबा राखी में मोर की सुंदर डिजाइन है। उनके अनुसार बाजार में 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के बीच में राखियां हैं।