फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Narottam Mishra said forty MLAs were away from Uddhav due to the influence of Hanuman Chalisa

Jhansi News : नरोत्तम मिश्रा बोले, अगवा नहीं भगवा हुए शिवसेना विधायक, हनुमान चालीसा के प्रभाव से उद्धव से दूर हुए 40 MLA

Fri, 01 Jul 2022 12:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Jul 2022 12:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शिवसेना विधायक अगवा नहीं भगवा हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को हनुमान चालीसा के पाठ से एतराज था, अब हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है कि चालीस विधायक उद्धव सरकार से दूर चले गए और सरकार गिर गई। 

विज्ञापन
Narottam Mishra said forty MLAs were away from Uddhav due to the influence of Hanuman Chalisa
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत बार-बार कह रहे थे, शिवसेना विधायकों को अगवा कर लिया गया है, पर मेरा कहना है कि वह अगवा नहीं भगवा हुए हैं। यह बात मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस सरकार को हनुमान चालीसा के पाठ से एतराज था, अब हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है कि चालीस विधायक उद्धव सरकार से दूर चले गए और सरकार गिर गई। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के दल और दिल एक होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि जिन प्रांतों में भाजपा की सरकारें हैं उन सभी  में विकास की गति एकदम अलग है।
विज्ञापन


मजदूर, किसान व विद्यार्थी सभी के हित में काम किया जा रहा है। चाहे यूपी हो या एमपी सभी जगह उपद्रवी व माफिया अपने घरों  में छुपकर बैठे हुए हैं। उत्तरप्रदेश में योगी जी ने और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने कह दिया है कि माफिया प्रदेश छोड़ चले जाएं, इसी में उनकी भलाई है, अन्यथा सरकार उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. और जमीनी हकीकत पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed