{"_id":"6410b55d7b2f0da3050c5d0b","slug":"narayan-bagh-feeder-electricity-stalled-for-two-hours-due-to-cable-blowing-jhansi-news-jhs240688439-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: केबल फुंकने से दो घंटे ठप रही नारायण बाग फीडर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: केबल फुंकने से दो घंटे ठप रही नारायण बाग फीडर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे नारायण बाग फीडर पर रखे ट्रांसफार्मर की केबल फुंकने से दो घंटे तक फीडर की सप्लाई ठप रही। इस दौरान फीडर से जुड़े इलाकों में रहने वाली पांच हजार से ज्यादा की आबादी को बिजली और पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
महानगर स्थित नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले गल्लामंडी उपकेंद्र से नारायण बाग फीडर से जुड़े नंदू कालोनी, नारायण बाग, राधे विहार और शिवाजी नगर के इलाकों में बिजली की सप्लाई की जाती है। मंगलवार की रात साढ़े सात बजे नारायण बाग फीडर पर रखे ट्रांसफार्मर की केबल फुंकने के कारण बार - बार सप्लाई ट्रिप होने लगी। कुछ देर बाद अचानक फीडर की सप्लाई ठप हो गई। इससे इलाके की बत्ती गुल हो गई। बिजली सप्लाई ठप होने से क्षेत्रों में रहने वाली पांच हजार की आबादी को बिजली और पानी के लिए दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर के आसपास मरम्मत कार्य कराया और दूसरी नई केबल डालकर फीडर की सप्लाई सुचारु कराई। अवर अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर की केबल फुंकने से नारायण बाग फीडर की सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद मरम्मत कार्य कराकर फीडर की सप्लाई को सुचारु करा दिया गया।