फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nancy and Sandhya achieved first place

Jhansi News: नैंसी और संध्या ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Nancy and Sandhya achieved first place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रयागराज में आयोजित की गई 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाराज अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की खिलाड़ी एवं कक्षा आठ की छात्रा नैंसी राजपूत और संध्या राजपूत ने 800 और 200 मीटर रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

साहिल राजपूत ने 80 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय और रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग बालक में विक्की राजपूत ने रिले रेस में तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर बालक वर्ग में आनंद कुमार 200 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची राजपूत ने 1500 और 3000 मीटर में और रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय ने नौ गोल्ड, चार सिल्वर, छह रजत पदक हासिल किए। वंदना सभा में डॉ. सुशील कुमार निर्देशक शोध संस्थान, उदय सोनी जी अध्यक्ष सीपरी सराफा व्यापार मंडल, प्रबंधक संतोष गुप्ता, अतिथि शालिनी गुरबक्शनी, अशोक गुरबक्शानी ने सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। डॉक्टर सुशील कुमार ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर विद्यालय की खेल प्रमुख उमा भारती, गुरमीत सिंह, डॉक्टर मधु पाल सिंह मौजू रहे। संचालन अमिकशा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed