फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nakdi ki killt se atm khali

नकदी की किल्लत से एटीएम खाली

Wed, 18 Apr 2018 01:59 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 18 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
nakdi ki killt se atm khali
atm, jhansi news - फोटो : demo
भारतीय रिजर्व बैंक से बैंकों को जरूरत के मुताबिक नकदी न मिलने की वजह से संकट खड़ा हो गया है। शाखाओं से ग्राहकों को दो हजार और पांच सौ के नोट नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) की सेवाएं भी लड़खड़ा गईं हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक जिले का अग्रणी बैंक हैं। बैंक के यहां 32 एटीएम हैं। एटीएम सेवा सुचारु रखने के लिए बैंक को रोजाना दस करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, लेकिन पिछले कुछ समय से बैंक एटीएम में सिर्फ डेढ़ से दो करोड़ रुपये के नोट ही जमा कर पा रहा है, जिनके खत्म होते ही एटीएम साथ छोड़ जाते हैं और लोगों को नकदी के लिए परेशान होना पड़ जाता है।
विज्ञापन

वहीं, शाखाओं से भी नकदी का लेनदेन प्रभावित है। भारतीय रिजर्व बैंक से जरूरत के मुताबिक करेंसी नहीं मिल रही है। पीएनबी के चेस्ट इंचार्ज /वरिष्ठ प्रबंधक श्रीराम माहौर ने बताया कि दो महीने पहले आरबीआई से 100 करोड़ रुपये की नकदी मांगी गई थी, लेकिन अब तक मिले सिर्फ 34 करोड़ ही हैं। इससे नकदी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह केवल पीएनबी के हालात नहीं है, बल्कि ज्यादातर बैंकों को इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है और इसका खामियाजा ग्राहक भुगत रहे हैं। वह नकदी के लिए एक से दूसरे एटीएम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा है।


गायब हो रहे दो हजार के नोट
बैंकों से जारी होने के बाद दो हजार के नोट वापस शाखाओं में नहीं पहुंच रहे हैं। पीएनबी के चेस्ट इंचार्ज ने बताया कि दो हजार के नोटों को लेकर बेहद खराब स्थिति है। यह नोट लौटकर नहीं आ रहे हैं। पांच सौ के नोट भी कम ही लौट रहे हैं। बैंकों में जमा होने के लिए सौ - सौ के नोट ही आ रहे हैं। मजबूरी में बड़ी धनराशि निकालने वाले ग्राहकों को भी सौ-सौ के नोटों की गड्डियां थमानी पड़ जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed