फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagra me aabadi se dur bna rhe park

नगरा में आबादी से दूर बना रहे हैं पार्क

Fri, 23 Mar 2018 01:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 23 Mar 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
nagra me aabadi se dur bna rhe park
park, jhansi news - फोटो : amar ujala
अधिकांश रेलवे कर्मचारियों की रिहाइश कहलाने वाले नगरा क्षेत्र में आबादी से दूर आखिरी छोर पर पार्क बनाया जा रहा है, जहां इस क्षेत्र की बड़ी आबादी नौकरीपेशा लोगों का पहुंच पाना मुमकिन नहीं है। सवा लाख से अधिक आबादी वाले नगरा में बूढ़े, बच्चे और जवान सभी रेलवे की सड़कों और खाली ग्राउंड में टहलते हैं और नगर निगम से सुंदर पार्क बनाने की उम्मीद में अपने-अपने क्षेत्र के पार्षदों से अपील कर रहे हैं, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


नगरा क्षेत्र के रहने वाले अधिकांश बुजुर्ग सुबह और शाम रेलवे कालोनी की सड़क पर टहलते नजर आते हैं। साथ बच्चे भी होते हैं, जो खाली जमीन पर खेलकर अपना मन बहला लेते हैं। घनी आबादी में एक भी पार्क नहीं है। नगरा के अंतिम छोर गरिया गांव में एक पार्क बनाया जा रहा है। उसको तैयार होने में अभी महीनों लग जाएंगे। क्षेत्रवासियों की माने तो गरिया गांव में बनने वाले पार्क का कोई उपयोग नहीं है।
विज्ञापन


नगरा में पार्क नहीं होने पर लोग अपने बच्चों को छुट्टियों में रानी लक्ष्मीबाई पार्क, पंचतंत्र पार्क ले जाते हैं। उनका कहना है कि गरिया गांव के पार्क की ओर जाने की बजाय वे शहरी पार्कों में चले जाना ज्यादा अच्छा मानते हैं। क्षेत्रवासियों ने रेलवे की जमीन पर पार्क बनाने का विचार प्रकट दिया और इसके लिए रेल कर्मचारियों से भी मुलाकात की, पर कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे की जमीन पर बने पार्क
नगर निगम के पास यदि जमीन नहीं है तो रेलवे अपनी खाली जमीन पर पार्क निर्माण हो जाए तो खासकर वृद्धाओं को राहत मिलेगी। अभी रेलवे की सड़कों पर टहलकर सेहत बना रहे हैं।
हरिशंकर शुक्ला, रिटायर्ड पूर्व प्रवक्ता।

जमीन खरीदे नगर निगम
नगर निगम के पास यदि कोई खाली जमीन नहीं है तो निजी जमीन को खरीदकर उस पर पार्क का निर्माण करा सकती है। पार्षदों को भी सुझाव दिए गए, पर अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया।
जमाल खान, दुकानदार

सेहत के लिए पार्क जरूरी
घनी आबादी होने के कारण रोग पनपने का डर बना रहता है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह-शाम घूमना जरूरी है पर नगरा के लोगों को यह सौभाग्य नसीब नहीं हो रहा है।
डॉ. सम्राट, अधिवक्ता।

पार्क की कई बार उठाई मांग
क्षेत्र में पार्क न होने के कारण लोगों को रेलवे की सड़कों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार पार्षदों से पार्क निर्माण की मांग रखी, पर अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

बल्ले साहू, दुकानदार ।

अप्रैल तक पूरा होगा काम
प्रेमनगर में अमृत योजना के तहत पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। अप्रैल तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र में नगर निगम की जमीन न होने के कारण अन्य स्थानोें पर पार्क निर्माण अभी संभव नहीं है।
इं. एके शर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed