फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nager nigam

स्लम क्षेत्र में बनेगा शौचालय

Tue, 08 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 08 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
nager nigam
झांसी। खालसा स्कूल के पास बनी झोपड़-पट्टी में रहने वाले लोगों को खुले
विज्ञापन
में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम वहां शौचालय का निर्माण करा रहा है। 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को महापौर किरन राजू बुकसेलर ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

वार्ड संख्या 49 में खालसा स्कूल के पास रहने वाले दर्जनों लोग अभी तक खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। पिछले दिनों महापौर के निरीक्षण के दौरान यहां रहने वाले लोगों ने उनसे शौचालय बनवाने की मांग की थी। उनकी मांग पर यहां पांच पुरुष व पांच महिला शौचालय के निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। रविवार को भूमि पूजन कर कार्य की शुरूआत की गई।

इस दौरान मुख्य अभियंता आरके वर्मा, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, व्यापारी नेता राजू बुकसेलर, राजीव गौतम, जेई एमके जैन, डा. रवि प्रकाश, राजकुमार, महेश गौतम, रवि वर्मा, शैलेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

वार्ड 18 का निरीक्षण आज
झांसी। महानगर में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में आए दिन मिल रहीं शिकायतों की जांच महापौर मौके पर जा कर करेंगी। मंगलवार को महापौर किरन राजू बुकसेलर वार्ड संख्या18 में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed