फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam will be smart center all works do online

नगर निगम भी होगा स्मार्ट, ऑनलाइन होंगे काम

Sun, 08 Nov 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam will be smart center all works do online
झांसी। महानगर को स्मार्ट बनाने के लिए जुटा नगर निगम अपने कार्यालय के काम को भी स्मार्ट तरीके से करने के लिए तैयार हो रहा है। इसे लेकर नगर निगम में ई-ऑफिस को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की हर फाइल को डिजिटलाइज्ड करने के साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों का भी विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था डाटा जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

नगर निगम में कमांड कंट्रोल सेंटर का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही निगम ने अपने कार्यालय को डिजिटल करने के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमांड कंट्रोल सेंटर का काम कर रही एलएंडटी कंपनी ने नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों की फाइलों को डिजिटल करने के लिए डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। ई-आफिस प्रणाली के तहत नगर निगम के हर कार्यालय की फाइल ऑनलाइन की जाएगी। ताकि अफसर हर फाइल की स्थिति को एक क्लिक पर देख लेंगे। इसके अलावा नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले कामों का विवरण भी ऑनलाइन हो जाएगा। वहीं, नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों का भी अलग पोर्टल होगा। कर्मचारी के अवकाश, सेवा पुस्तिका, पेंशन और वेतन के विवरण भी ऑनलाइन दिखाई दे जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों की समस्याओं का भी समाधान आसानी से हो सकेगा। नगर निगम में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी हर विभाग से डाटा जुटा रहे हैं। वहीं नगर निगम का पुराना रिकार्ड भी ऑनलाइन रहेगा। नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा ने कहा कि ई-आफिस को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत निगम की हर फाइल को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed