फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam team bad behaviour people again report

नगर निगम की टीम से अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Dec 2020 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam team bad behaviour people again report
झांसी। 22 दिसंबर को रिसाला चुंगी पर अवैध बकरा मंडी हटाने के दौरान नगर निगम के अधिकारी और टीम के साथ अभद्रता करने पर तीन नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ वाहन को क्षतिग्रस्त करने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते मंगलवार को रिसाला चुंगी के पास अवैध रूप से बकरा मंडी लगाने की शिकायत पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन के नेतृत्व में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान पशु व्यापार कर रहे लोगों ने पशु चिकित्सा अधिकारी और टीम के साथ अभद्रता की थी। हंगामा बढ़ने पर टीम बैरंग वापस लौट आई थी। मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने नवाबाद थाने में रिजवान, बंटू और कामरान पुत्र अफसर निवासी सैंयर गेट समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति पशु व्यापार करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने, टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और कोविड नियमों का उल्लंघन कर भीड़ इकट्ठा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया है कि प्रशासन की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने और अवैध रूप से पशुवध करने की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed