फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam sinchai vibhag four worker suspent

नगर निगम: शिकायतों के बाद मुख्य अभियंता समेत चार नपे

Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam sinchai vibhag four worker suspent
झांसी। नगर निगम में अधिकारियों की बढ़ती मनमानी और शिकायतों को लेकर शासन ने कार्रवाई की है। शासन ने नगर निगम के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, लेखाधिकारी और लेखाकार का तबादला कर दिया है। खास बात यह है कि चारों अधिकारियों को शासन स्तर से ही कार्यमुक्त किया गया है। वहीं, स्थानांतरण आदेश का उल्लंघन करने पर लेखाकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में लगातार अधिकारियों की मनमानी को लेकर शिकायतें शासन से की जा रही थीं। सदन और कार्यकारिणी की बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। आए दिन मिल रही शिकायतों को लेकर शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया है। जिसके बाद सोमवार को विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने मुख्य अभियंता लक्ष्मीनारायण सिंह सागर को मुख्य अभियंता नगर निगम मथुरा-वृंदावन, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा को नगर निगम मेरठ, सहायक लेखाधिकारी राजकिशोर को नगर निगम आगरा स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लेखाकार संजय शर्मा का तबादला नगर पालिका सिकंदराबाद बुलंदशहर करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि लेखाकार का तबादला शासन ने 29 जून 2019 को सिकंदराबाद किया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विशेष सचिव ने नगर आयुक्त को लेखाकार को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, तीनों अधिकारियों को स्वत: कार्यमुक्त किया गया है। शासन के आदेश के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed