फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam parkota

खुद की गलती सुधारेगा नगर निगम

Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam parkota
खुद की गलती सुधारेगा नगर निगम
विज्ञापन

झांसी। भांडेरी गेट से उनाव गेट की ओर बहने वाले नाले के ऊपर से ढहाए गए परकोटे के हिस्से का निर्माण जल्द शुरू होगा। अभियंत्रण विभाग ने इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही टेंडर निकालकर पुन: निर्माण शुरू कराया जाएगा।
महानगर के भांडेरी गेट से उनाव गेट की ओर नटवली नाला बहता है। इस नाले के बीच में परकोटे की दीवार थी। पूर्व में परकोटे को क्षति पहुंचाए बगैर नाले के बहाव के लिए उसके कुछ हिस्से को नीचे से काटा गया था। बरसात में उसमें कचरा फंस जाने के कारण समस्या होती थी। निस्तारण के बजाए नगर निगम ने मई में जेसीबी से नाले के ऊपर के परकोटे के एक हिस्से को गिरा दिया था। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया था पर उनकी एक नहीं सुनी गई। पार्षद सुलेमान मंसूरी ने आरोप लगाया था कि नगर निगम के ऊंचे पद पर बैठे रसूखदारों के संरक्षण में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह काम हुआ। पार्षद का यह भी आरोप था कि भांडेरी गेट को ढहाने की योजना बनाई गई। अमर उजाला ने इस मामले को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, इसका एस्टीमेट तैयार होने में लगभग तीन महीने लग गए। दो लाख रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। एस्टीमेट का अनुमोदन होते ही टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद वर्कऑर्डर जारी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

1796 से 1814 के बीच बना था
झांसी राज्य क ी स्थापना के साथ ही मराठाओं ने सन 1796 से 1814 के मध्य लगभग 7.3 किलोमीटर की परिधि में नगर परकोटा और उसके गेटों का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परकोटे का एस्टीमेट तैयार हो गया है। जल्द ही टेंडर निकालकर वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed