फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam or jila prashahan karidega 30 ventilater

नगर निगम और जिला प्रशासन खरीदेगा 30 वेंटीलेटर

Wed, 28 Apr 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam or jila prashahan karidega 30 ventilater
झांसी। कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम भी वेंटीलेटरों की खरीद करेगा। जांच की रफ्तार बढ़ाने को मेडिकल कॉलेज में दो नई आरटीपीसीआर मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ। जिलाधिकारी ने कोविड मरीजों को समय से भर्ती करने के साथ ही उनका कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक इलाज कराने का निर्देश चिकित्सा अफसरों को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रतिदिन 40-50 वेंटीलेटर की अति आवश्यकता है। वेंटिलेटर की कमी से मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन 20 एवं नगर निगम 10 वेंटिलेटरों की खरीद करेगा। उन्होंने 10 वेंटीलेटर के लिए दानदाताओं से आगे आने की अपील की। कहा, लगभग 100 लोग प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं। प्लाज्मा डोनेट करने को हेल्पलाइन नंबर 0510-22440399 पर संपर्क करके अपना पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीएचईएल, पैरामेडिकल कॉलेज, सीएचसी बड़ागांव, सीएचसी बरुआसागर, शेल्टर होम नगर निगम, कैंट हॉस्पिटल में पर्याप्त बेड होने के बावजूद मरीज भर्ती न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एल-टू अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति बेहतर करने को कहा। आरटीपीसीआर परिणाम में तेजी लाने को लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दो आरटीपीसीआर मशीन बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा यह मशीनें जल्द ही स्थापित कर दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में कोविड हेल्प डेस्क निष्क्त्रिस्य होने पर नाराजगी जताते हुए इसे संचालित करने का निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, एडीएम संजय पांडे, प्रधानाचार्य एनएस सेंगर, सीओ कैंट डॉ विनोद विग्नेश्वर, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed