फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam LED light damage many place

वीरांगना नगर कॉलोनी समेत कई जगहों पर खराब पड़ी एलईडी लाइटें

Thu, 03 Sep 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam LED light damage many place
झांसी। नगर निगम पूरे शहर को रोशन करने का दावा कर रहा है, लेकिन महानगर में कई जगहों पर एलईडी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं, लेकिन शिकायत नगर निगम और ईईएसएल के बीच दबकर रह जाती है। महानगर के वीरांगना नगर कॉलोनी, जीवन शाह, केकेपुरी, औद्योगिक क्षेत्र समेत कई जगहों पर लाइटें खराब पड़ी हैं। लोग निगम और कंपनियों के टालमटोल से परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

वीरांगना नगर विकास समिति के सचिव अनिल खरे ने बताया कि कॉलोनी में 12 से अधिक एलईडी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इसे लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया। निगम के अधिकारी पूछते हैं कि लाइटें ईईएसएल की हैं या नगर निगम की हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि लाइटें किसकी हैं। निगम के कर्मचारी कंपनी की लाइटों को सही नहीं करते और कंपनी के कर्मचारी निगम की लाइटों को सही नहीं करते। ऐसे में जनता की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने लाइटों को सही कराने की नगर आयुक्त से मांग की है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि खराब पड़ी लाइटों को सही कराने के लिए टीमों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed