फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam land made house and office

नगर निगम की जमीन पर बन गए मकान और ऑफिस

Wed, 23 Dec 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam land made house and office
झांसी। नगर निगम अपनी जमीनों की सुरक्षा को लेकर तमाम कवायद कर रहा है, लेकिन महानगर में नगर निगम की जमीन पर मकान और ऑफिस बना दिए गए। मामले की शिकायत नगर निगम अधिकारियों तक पहुंची, तो निगम अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है। मामले मेें सोमवार को नगर निगम और तहसील की टीम पैमाइश करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, बिजौली में नगर निगम की कई हेक्टेयर जमीन गाटा संख्या 1491, 1492 और 1456 पर कब्जा होने की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की गई है। मामले में एक पार्षद पति पर कब्जे का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि पार्षद ने प्लॉटिंग की आड़ में नगर निगम की जमीन पर रास्ता बना दिया है। साथ ही मकान बना लिए गए हैं। शिकायत यह भी की गई है कि पार्षद पति ने अपना कार्यालय भी जमीन पर बना लिया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जमीन पर कब्जे को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला नगर आयुक्त के पास पहुंचा, तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि अब तक तहसील का लेखपाल न मिल पाने से पैमाइश नहीं हो पाई थी। जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली है। एसडीएम से बात की गई है। सोमवार को तहसील और नगर निगम की टीम जमीन की पैमाइश करने जाएगी। कब्जा होने पर निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed