फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam jenerator

Jhansi News: नगर निगम के जनरेटर पी रहे 1.30 लाख का डीजल, पार्षदों ने मांगा हिसाब

Tue, 27 Dec 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam jenerator
झांसी। नगर निगम और बिजली विभाग के बीच भुगतान को लेकर चल रहे विवाद में पार्षद भी कूद पड़े हैं। पार्षदों का कहना है नगर निगम हर महीने करीब साढ़े सात लाख रुपये बिजली बिल चुकाता है वहीं, जनरेटर पर भी करीब 1.30 लाख के डीजल की खपत दिखाई जा रही। पार्षदों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से जांच कराने की मांग की है। नगर निगम हर साल करीब 5.25 करोड़ रुपये सिर्फ डीजल-पेट्रोल पर खर्च करता है। निगम कार्यालय में दो जनरेटर लगे हैं। सामान्यता सुबह नौ से शाम के छह बजे के बीच विद्युत कटौती नहीं होती है लेकिन, पार्षदों का कहना है इनको चलाने के लिए हर महीना नियमित तौर पर 800-900 लीटर की पर्ची जारी होती है। हर महीना यह रकम करीब 1.30 लाख के आसपास होती है। पार्षद प्रदीप खटीक, उमेश जोशी समेत अन्य के मुताबिक इतनी बड़ी रकम होने के बावजूद इसका विवरण लॉक बुक में दर्ज नहीं होता। वहीं, नगर आयुक्त पुलकित गर्ग का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed