फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam election meeting break corona protocal

निगम कर्मचारी संघ की चुनावी बैठक में उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam election meeting break corona protocal
झांसी। नगर निगम के कई कर्मचारियों के कोविड पॉजीटिव होने के बाद भी निगमकर्मी सावधानी बरतने को राजी नहीं हो रहे। शुक्रवार को संघ की चुनावी बैठक के लिए बुलाई गई बैठक में कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। एक कमरे में बुलाई गई बैठक में 24 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। इनमें से कई कर्मचारी बिना मास्क के भी पूरे समय मौजूद रहे। उधर, निगम अफसरों का कहना है कि कार्यालय के भीतर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उप्र स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। इस दौरान संघ का कार्यकाल पूरा हो जाने को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी गई। मंडल अध्यक्ष रवि व्यास ने मौजूदा कार्यकारिणी के कामकाज की तारीफ की। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई लेकिन, इस बीच कोविड प्रोटोकॉल की किसी को फिक्र नहीं हुई। बता दें, कोविड की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके चलते कई दिनों तक निगम का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बैठक का संचालन मो.परवेज ने किया। इस दौरान विनोद यादव, सौरभ सोनी, प्रमेंद्र गुप्ता, जहीर अब्बासी, वीरेंद्र पांचाल, गंगाराम कुशवाहा, राहुल भदौरिया, माया गुप्ता, प्रमिला नायक, सरोज चतुर्वेदी, विमला कटारे, विनीता सिंह, रूकसार, महेश सेन, रमेश अहिरवार, गोपाल दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed