फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar nigam corona patients survey

14 हजार घरों का सर्वे पूरा, 1100 लोग मिले लक्षण रहित संदिग्ध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam corona patients survey
महानगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए नगर निगम की टीमें मैदान में उतर आई हैं। टीमों ने अब तक 14 हजार घरों का सर्वे पूरा कर लिया है। जिसमें 1100 लोग ऐसे पाए गए हैं, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं या लक्षण रहित संदिग्ध हैं। इनका डाटा स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। महानगर में कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए नगर निगम की 60 टीमें वार्डवार सर्वे कर रही हैं। इस दौरान घर-घर जाकर टीमें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों और कोरोना के एसिम्टोमेटिक संदिग्धों की पहचान कर रही हैं। बुधवार को नगर निगम में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने सर्वे कार्य की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि करीब 14 हजार घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। जिसमें करीब 1100 लोग ऐसे पाए गए हैं। जिनमें लक्षण नहीं हैं, लेकिन वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। वहीं सर्वे के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को सर्वे करने का तरीका और प्रपत्रों को भरना सिखाया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आने वाले 10 दिनों में एक लाख घरों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे में सामने आ रहे लोगों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। ताकि लोगों की जांच में आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed