फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nagar nigam bijoili lake development

Jhansi News: आठ करोड़ की लागत से सुधारी जाएगी बिजौली झील की सेहत

Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nagar nigam bijoili lake development
झांसी। नगर निगम बिजौली झील को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद में जुटा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम अफसरों के मुताबिक मार्च माह तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बिजौली में बड़ी माता मंदिर के पास करीब 15 एकड़ में फैली यह झील प्राकृतिक तौर पर काफी खूबसूरत है। यहां बारहों महीने पानी भरा रहता है लेकिन, रखरखाव एवं देखरेख न होने से आसपास अवैध निर्माण समेत गंदगी फैली रहती थी। निवर्तमान पार्षद गायत्री गुप्ता ने इसे पर्यटक केंद्र के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद नगर निगम ने इस प्रस्ताव पर काम शुरू किया है। झील के आसपास लैंड स्केपिंग करने के साथ ही खूबसूरत लाइट एवं वहां बैठने की व्यवस्था बनाई जाएगी। पास में पार्क बनाया जाएगा। झील के पास एक पुराना महल है। इस महल का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। महल को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। महल को रोशन करने के लिए यहां फसाड लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही पचास फुट ऊंचे दो राष्ट्रध्वज भी लगाए जाएंगे। झील को सुरक्षित बनाने के लिए उसके चारों ओर रेलिंग बनाई जाएगी। रात के समय झील को जगमग करने के लिए लाइट लगाई जाएगी। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक कार्य आरंभ कराया जा चुका है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed