फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nagar aayukt inspection focus on cleanliness

सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
nagar aayukt inspection focus on cleanliness
सॉलिड वेस्ट प्लांट का निरीक्षण करते नगर आयुक्त। - फोटो : AMAR UJALA
नए नगर आयुक्त अवनीश राय ने शनिवार को महानगर में विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने पार्क, निर्माण कार्यों और कान्हा उपवन का भी निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए। सबसे पहले नगर आयुक्त ने महानगर के प्रमुख मार्गों और पुराने शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। कई जगहों पर कूड़ा और गंदगी मिलने पर उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। मंडी के पास कूड़े का ढेर देख नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। इसके बाद नगर आयुक्त ने कोछाभांवर में परिवहन निगम द्वारा बनाए जाने वाले बस स्टैंड और इलैक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रस्तावित जगह को देखा। लक्ष्मीताल पर जल निगम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य की स्थिति जानी। साथ ही नगर निगम द्वारा बाहरी हिस्से में कराए जाने वाले काम की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। बिजौली स्थित कान्हा उपवन और कांजी हाउस में व्यवस्था सही मिलने पर संतोष जताया। पशु चिकित्साधिकारी को नए प्रयोग करने के लिए कहा। प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में निस्तारित और नगर से मिलने वाले प्लास्टिक में अंतर कम मिलने पर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए कहा। बिजौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान पता लगा कि पहले जिस कंपनी से अनुबंध किया गया था, उसने काम नहीं किया। नगर आयुक्त ने अनुबंध की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने लक्ष्मीबाई पार्क और वृंदावनलाल वर्मा पार्क का निरीक्षण भी किया। साथ ही कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त, शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन, रविचंद्र निरंजन, पार्षद आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed