{"_id":"5f4419818ebc3e3d09242770","slug":"nagar-aayukt-during-nirichad-find-dirty-reporters-news-jhs174604814","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर कहते रहे सफाई हो रही है, नगर आयुक्त को मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर कहते रहे सफाई हो रही है, नगर आयुक्त को मिली गंदगी
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के अफसर महानगर के साफ होने का दावा कर रहे हैं। नगर आयुक्त तक से अफसरों ने शहर में सफाई के बड़े-बड़े दावे किए। इसके बाद भी शिकायतों का सिलसिला कम न हुआ, तो सोमवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने शहर के वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। वहीं, अफसरों पर जवाब देते न बना
इतवारीगंज और गुसाईंपुरा में मिली गंदगी
नगर आयुक्त सबसे पहले वार्ड नंबर 59 गुसाईंपुरा पहुंचे। यहां उन्हें नालियों में कूड़ा भरा मिला। नालियों को देखकर साफ लग रहा था कि सफाई होती नहीं है। वहीं, वार्ड नंबर 60 इतवारीगंज में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए। वहीं, वार्ड नंबर 31 लहरगिर्द द्वितीय में भी आसरा आवास के पास कूड़े का ढेर मिला। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
--------
नगरा में घूम रहे थे आवारा जानवर
नगर आयुक्त ने सोमवार शाम को नगरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां कई जगहों पर गंदगी का नजारा नगर आयुक्त को मिला। साथ ही, जगह-जगह आवारा जानवर घूमते मिले। जिस पर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक लालबहादुर गौड को चेतावनी दी। सफाई कराने के लिए कहा। पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं को पकड़वाने के लिए कहा गया। राजीव नगर में भी कूड़े का ढेर मिलने पर तत्काल सफाई कराकर फोटो व्हाट्एप ग्रुप पर डालने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
--------
चेतावनी दी गई है, सुधार न होने पर कार्रवाई तय
दो वार्डों का निरीक्षण किया है। कई जगहों पर गंदगी मिली है। जिसे लेकर सफाई निरीक्षकों को चेतावनी भी दी गई। साथ ही, सफाई व्यवस्था में कोताही न बरतने के लिए कहा है। अब सुधार नहीं होगा, तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
अवनीश राय, नगर आयुक्त