फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nag panchami mella is not in Khanti baba

इस बार नहीं लगेगा खाती बाबा मंदिर में नाग पंचमी का मेला

Fri, 17 Jul 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nag panchami mella is not in Khanti baba
झांसी। कोरोना वायरस का असर अब महानगर के धार्मिक उत्सवों और संस्कृति पर भी पड़ने लगा है। नाग पंचमी पर खाती बाबा मंदिर सहित कई स्थानों पर मेले लगते थे और दंगल में प्रसिद्ध पहलवान अपने दांव पेंच से लोगों को रिझाते थे। लेकिन इस बार यह नजर नहीं आएगा। साथ ही, बुंदेली वाद्य यंत्र ढाक और गोटों के स्वर भी सुनाई नहीं देंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में आषाढ़, सावन और भादों के महीने लोक देवी - देवताओं के लिए समर्पित हैं। इनमें खाती बाबा, कारस देव, ठाकुर बाबा आदि के पूजन स्थलों पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृति आयोजन होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण यह सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। महानगर के ईसाई टोला इलाके में खाती बाबा का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर हैं। नाग पंचमी के उपलक्ष्य में पिछले 80 सालों से हर साल हरियाली तीज से लेकर अष्टमी तक मेला सहित कई कार्यक्रम होते हैं। इनमें दंगल, बुंदेली वाद्य यंत्रों एवं ढाक का वादन, सार्वजनिक नाग पूजन आदि हैं। खाती बाबा मंदिर समिति के संचालक अभिषेक कुशवाहा एवं सियाराम शरण चतुर्वेदी के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव के कारण यह फैसला लिया गया है। इस बार मेला नहीं लगेगा और न ही दंगल होगा।
विज्ञापन

कभी लगते थे करीब पांच मेले
बुंदेलखंड में नाग पंचमी का बड़ा महत्व है। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी में करीब दो दशक पहले तक इस पर्व पर लगभग पांच मेले लगते थे, जिनमें देश के कोने - कोने से सपेरे नागों की कई प्रजातियां लेकर आते थे। इन नागों की पूजा और दर्शन के लिए भी भारी संख्या में लोग उमड़ते थे। लेकिन अब यह मेले लगभग लुप्त हो गए हैं। हालांकि खाती बाबा मंदिर का नाग पंचमी मेला अभी भी अपना पूर्ण अस्तित्व बचाए हुए है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण यह भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed