फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nadeem was shot by pistol

तमंचे से नहीं पिस्टल से नदीम को मारी थी गोली

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
nadeem was shot by pistol
nadeem was shot by pistol
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार रात हिस्ट्रीशीटर नदीम की हत्या तमंचे से नहीं बल्कि पिस्टल से गोली मारकर की थी। गोली पेट से जाकर सीधे कमरे से निकल गई थी और मौके पर ही नदीम ने दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस को घटना में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेेने के बाद पुलिस की पड़ताल देर रात जारी थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना सदर बाजार क्षेत्र के परदेसी मोहल्ला में हिस्ट्रीशीटर नदीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नदीम का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें पता चला है कि नदीम की हत्या तमंचे से नहीं बल्कि पिस्टल की गोली से हुई थी। घटना को अंजाम देने से पहले नदीम हत्यारों के साथ था। जहां साथ में गाड़ी में घुमाने के बाद एकांत स्थान तलाशते रहे। अंत में घर के पास ले जाकर जमीन पर गिराकर पेट से पिस्टल सटाकर मारी। गोली पेट से जाकर कमरे से निकली। एक ही गोली से नदीम की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ले के ही मोहसिन व सानू पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। दोनों ही आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके, लेकिन पुलिस को हत्या से संबंधित कई जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी रही। शनिवार को पुलिस पूरे मामलेे का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed