फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Murderer husband arrested, accused of killing wife by poisoning

Jhansi News: हत्यारोपी पति गिरफ्तार, पत्नी को जहर देकर मारने का है आरोप

Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Murderer husband arrested, accused of killing wife by poisoning
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। उस पर जहर देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने पर पुलिस ने उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम मथनपुरा निवासी बानसिंह अहिरवार ने पहली पत्नी की मौत के बाद हंसारी श्रीनगर की रहने वाली भारती से दूसरी शादी की थी। भारती की भी यह दूसरी शादी थी। भारती की सितंबर 2022 में मौत हो गई थी। उस समय वह गर्भवती थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया था कि मरने से पहले भारती ने उसे फोन किया था। उसने बताया था कि बानसिंह ने उसे दवा के धोखे में जहर पिला दिया है। इससे उसकी हालत बिगड़ गई है। भाई ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो वहां भारती मृत मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट मंगाई, जिसमें जहर की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी बानसिंह अहिरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में बानसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed