{"_id":"5d5428fe8ebc3e6d0b74e751","slug":"murder-of-hindu-vahini-worker-jhansi-news-jhs1458255136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
कसाई मंडी में युवक की हत्या के बाद घंटाघर पर पुलिस का पहरा।
- फोटो : LALITPUR
हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या
ललितपुर। मोहल्ला कसाई मंडी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव कसाई मंडी में पड़ा मिला। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली में परिजनों, हिंदू युवा वाहिनी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। माहौल संवेदनशील होने के कारण पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट रहा।
शहर के मोहल्ला कसाई मंडी में युवक का शव पड़ा होने की सूचना बुधवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ ही देर बाद युवक को खोजते हुए उसके परिजन पहुंच गए व मृतक की शिनाख्त मोहल्ला चौबयाना निवासी योगेंद्र सिंह परमार (28) पुत्र इंदरराजा के रूप में की गई, जो हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता था। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और सीओ सिटी राजा सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद घटना में शामिल आरोपियों के नाम उजागर हो गए और मृतक के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम करीब छह बजे परिजनों व विभिन्न संगठनों के लोग घंटाघर पर एकत्रित हो गए। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता और सीओ सिटी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने।
यह हुआ मुकदमा
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई योगेंद्र सिंह परमार (28 वर्ष) पुत्र इंदरराजा हिंदू युवा वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता था। गोहत्या रोकने में भी सक्रिय था। 13 अगस्त की रात आठ बजे उसके घर कसाई मंडी निवासी मोहसिन, गोलू, आमिर पुत्रगण सलीम और उनका पिता सलीम दो मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और भाई से बोले कि कसाई मंडी चलो। आपस में बैठकर तय करते हैं कि वह उनकी गाय- बैलों को स्लाटर हाउस जाने के लिए शहर से निकलवाने में कैसे मदद करें। इस पर योगेंद्र ने मना कर दिया कि कोई जानवर कटने योग्य नहीं है। इसके बाद भी चारों बोले कि उसे कसाई मंडी में बुलाया है बातचीत कर वापस चले आना। इस पर चचेरा भाई उनकी मोटरसाइकिल पर बैठकर चला गया। रात में दस बजे तक वापस नहीं आया तो उसने व भाई धर्मेंद्र ने योगेंद्र की तलाश में कसाई मंडी में लोगों से पूछताछ की। लेकिन, लोग चुप रहे। एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रात करीब दस बजे उसने देखा कि योगेंद्र सिंह परमार को कसाई मंडी निवासी मोहसिन, गोलू, आमिर एवं सलीम पानी की टंकी के पास गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पकड़कर ले जाते दिखाई दिए। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। सुबह नौ बजे पता चला कि भाई योगेंद्र का शव कसाई मंडी में कुआं के पास पड़ा है। चारों ने धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले भी राहगीरों को कर चुका लहूलुहान
हत्या में नामजद एक आरोपी ने दो सप्ताह पूर्व कसाई मंडी में झांसी रोड पर हंगामा किया था। कई राहगीरों की मारपीट की थी, जिसमें तीन युवक चोटिल हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद अब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दे दिया।