फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder

महिला का तलवार से हाथ काटने वाले युवक की हत्या

Mon, 07 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder
murder
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के हेवदा गांव में महिला और उसके पुत्र पर हमला करने वाले युवक का शव पांच सौ मीटर दूर एक खेत के दलदल में मिलने से रविवार की शाम हड़कंप मच गया। युवक के हाथ पर राकेश व माया लिखा था, जिससे उसकी शिनाख्त करने में मदद मिल गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हत्या के पीछे अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात सीपरी बाजार के कांशीराम पार्क के निकट रहने वाले राकेश रायकवार ने लेनदेन के विवाद को लेकर रक्सा के हेवदा गांव निवासी माया देवी का एक हाथ तलवार से काटने के बाद दूसरा हाथ भी जख्मी कर दिया था। हमलावर ने बीच बचाव कर रहे महिला के पुत्र करण सिंह को तलवार से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मां- बेटे का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार की शाम माया देवी के घर से पांच सौ मीटर एक खेत के दलदल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत के पास कुछ महिलाएं मूंग तोड़ रही थी, तभी उनको बदबू आने पर शव का पता चल सका। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने शव के पास नमूने लिए। शव पानी से फूल गया था। मृतक के एक हाथ पर राकेश व माया गुदा था। पुलिस ने छानबीन की तो पता लग गया कि शव राकेश रायकवार का है जो वारदात के दिन से लापता चल रहा था। उसकी हत्या करने के बाद शव को मौके पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव राकेश रायकवार का ही है। इसकी प्रथम दृष्टया पुष्टि कर ली गई है। महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed