फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   murder investigation

ट्रक चालक की रेलवे स्टेशन और ढाबों पर की तलाश, नहीं आया हाथ

Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
murder investigation
murder investigation
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस रविवार को बिजौली में पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे ट्रक चालक को रेलवे स्टेशन, ढाबा, होटल, बस स्टैंड समेत हर संभव जगह पर तलाश करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित शारदा नगर में किराए के मकान में रहने वाले ट्रक चालक रामनरेश दीक्षित ने शनिवार की सुबह पत्नी राममूर्ति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रेमनगर पुलिस ने पुत्र सुमित की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस आरोपी की रेलवे स्टेशन, ढाबा, होटल, बस स्टैंड समेत हर संभव जगह पर तलाश करती रही। रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इस मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। हर संभव जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed