फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal disaster waiting

नगर निगम को हादसे का इंतजार

Wed, 22 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 Municipal disaster waiting
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। बारिश आ गई लेकिन नगर निगम ने अभी तक गड्ढों को भरने की जरूरत नहीं समझी है। सवाल है कि क्या उसे किसी हादसे का इंतजार है? एक बार फिर अधिकारियों ने दावा किया है कि इन गड्ढों को दो दिन के भीतर भर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


केबिल के लिए सड़क खोदनी हो या फिर पाइप लाइन के लिए गड्ढा। खुदाई करने वाले चले जाते हैं, मगर पीछे रह जाते हैं जानलेवा गड्ढे। जिन्हें भरना शायद कोई याद नहीं रखता। अधिकारी रात दिन इन रास्तों से होकर गुजरते हैं मगर उन्हें ये गड्ढे दिखाई नहीं देते। अमर उजाला ने ऐसे ही चंद जानलेवा गड्ढों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं, जो जरा सी बारिश में पानी के अंदर ऐसे छिप जाते हैं।
विज्ञापन


मालूम ही नहीं पड़ता रास्ता है या फिर जानलेवा गड्ढा। इनमें ग्वालियर रोड क्रासिंग के पास सड़क किनारे बना लगभग चार फीट गहरा गड्ढा अधिकारियों ने आज तक नहीं देखा। न ही इसे नगर निगम ने भरा। वाहन चालक इससे बचकर निकल तो जाते हैं, मगर पीछे अन्य लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बना यह गड्ढा प्रशासन को मुंह चिढ़ाता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक होटल तिराहे के पास भी ठीक ऐसा ही एक गहरा गड्ढा है, जिससे बचकर निकलना वाहन चालक अपनी मजबूरी मानते हैं। इसी प्रकार बीकेडी से खंडेराव गेट की ओर जाने वाली सड़क पर भी सेन समाज के मंदिर के सामने एक गहरा गड्ढा बना है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।


‘नगर की सड़कों पर बने इन जानलेवा गड्ढों को दो दिन में भर दिया जाएगा। इसके लिए तुरंत आदेश दिया गया है। लापरवाही पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त
नगर निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed