फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation's four-storey vending zone ready with 8.19 crores

Jhansi News: नगर निगम का चार मंजिला वेंडिंग जोन 8.19 करोड़ से तैयार

Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's four-storey vending zone ready with 8.19 crores
- 81 दुकानें, कोल्ड स्टोरेज, वाटर एटीएम, फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लहरगिर्द में नगर निगम का चार मंजिला वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो गया है। 8.19 करोड़ की लागत से बने इस जोन में 81 दुकानें हैं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज, वाटर एटीएम से लेकर फूड कोर्ट तक की सुविधा उपलब्ध है।
अभी जगह-जगह स्ट्रीट वेंडर्स का फुटपाथ पर कब्जा है। इन्हें ही जमीन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम वेंडिंग जोन बना रहा है। लहरगिर्द में चार मंजिला वेंडिंग जोन बनकर तैयार हो गया है। यहां पर एक ही बिल्डिंग में कई तरह की दुकानें होंगी। लोगों को अपनी जरूरत का हर सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सीपरी बाजार में मौजूदा विक्रेताओं के पुनर्वास के लिए स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसका क्षेत्रफल 10275 स्क्वॉयर फीट है। स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आरक्षित भूतल की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। तीन कोल्ड स्टोरेज भी हैं। इसमें दो भूतल और एक तीसरी मंजिल पर बनाया गया है। साथ ही तीन वाटर एटीएम, छह फूड कोर्ट और भवन के पीछे पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। परिसर का पांच सालों तक संचालन और रख-रखाव भी किया जाएगा। परियोजना स्थल पर जलापूर्ति, सीवरेज निपटान, बिजली और जल निकासी की सुविधाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed