फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation vacated ten thousand square feet of land

Jhansi News: नगर निगम ने खाली कराई दस हजार वर्ग फीट जमीन

Wed, 10 Jul 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation vacated ten thousand square feet of land
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बिजौली में नगर निगम की जमीन पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने वहां बनी पांच चहारदीवारी ध्वस्त करा दी। दस्ते ने दस हजार वर्गफीट बेशकीमती जमीन कब्जे से खाली कराई।

मंगलवार दोपहर अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता की अगुवाई में नगर निगम का दस्ता जेसीबी संग मौके पर पहुंचा। साथ में पुलिस बल भी मौजूद था। दस्ते को देख स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उनको खदेड़ दिया। दस्ते ने जेसीबी की मदद से वहां बनी पांच चहारदीवारी ध्वस्त करा दी।
विज्ञापन

राजस्व रिकार्ड में बिजौली की आराजी संख्या 1256 में 0.565 हेक्टेयर बंजर के तौर पर दर्ज है। नगर निगम के पास इसका प्रबंधन है लेकिन, आसपास के लोगों ने यहां कब्जा जमा लिया था। निगम प्रशासन ने दस अवैध कब्जे चिन्हित किए थे। नोटिस के बाद भी इन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। मंगलवार को दस्ते ने अवैध कब्जा धारकों को यहां से खदेड़ दिया। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता के मुताबिक यहां पिलर और बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed