फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal commissioner trash thrown on the table

नगर आयुक्त की मेज पर फेंका कचरा

Tue, 17 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner trash thrown on the table
झांसी। इलाइट चौराहे पर लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर नगर निगम द्वारा सफाई नहीं कराने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगरायुक्त कक्ष में पहुंच कर उनकी मेज पर कचरा डाल दिया। उन्होंने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


दीपावली अवकाश और द्वितीय शनिवार के कारण मंगलवार से लेकर रविवार तक नगर निगम कार्यालय बंद रहा था। सोमवार को नगर निगम कार्यालय खुलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता नगराध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में कचरे से भरी डलिया लेकर नगर आयुक्त के कक्ष में जा पहुंचे। उन्होंने पं. नेहरू के अपमान और शहर में व्याप्त गंदगी की समस्या पर नाराजगी जताते हुए नगरायुक्त की मेज पर अपने साथ लाए डलिया भर कचरे को उड़ेल दिया। कांग्रेसियों द्वारा कचरा डाले जाने से नगरायुक्त ने नाराजगी जताई, लेकिन कांग्रेसियों ने उनकी एक नहीं सुनी और नगर निगम प्रशासन पर एक के बाद एक आरोप जड़ दिए।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज गुप्ता, अरविंद वशिष्ठ, सीडी लिटौरिया ने आरोप लगाया कि गंदीगर टपरा, कोतवाली, बड़ा बाजार आदि क्षेत्रों में चारों ओर गंदगी फैली है। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में नियमित कचरे की उठान नहीं होती है। इसपर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर भेज कर निरीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने फैलाई गंदगी, किसी ने दी सफाई
जिस समय नगर कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ता नगर आयुक्त की टेबल पर कचरा फेंक रहे थे, उसी दौरान जिला कमेटी के एक पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे। वह एक अन्य संस्था के काम से नगरायुक्त के पास आए थे। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कृत्य से खुद का काम बिगड़ता देख वह बिलबिला उठे। नगर कमेटी के सदस्यों के जाने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि यह कांग्रेस का कल्चर नहीं है। नगर कमेटी की शिकायत में जिला कार्यकारिणी की बैठक में करूंगा। सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कराकर ही दम लूंगा।

हटाए जाएंगे नाली के पत्थर
नगर आयुक्त के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू को गंदीगर टपरा में कचरा पड़ा मिला, जिसे गाड़ी बुलाकर उठवाया गया। उन्होंने बताया कि त्योहार के कारण कचरे की उठान नहीं हो सकी है। मस्जिद के पास उन्हें नालियों में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नालियों के ऊपर रखे पत्थरों को हटाने और नालियों की नियमित सफाई कराने के लिए सफाई निरीक्षक को कहा।

सफाई निरीक्षक को लगाई फटकार
जन्म दिवस पर पं. नेहरू की प्रतिमा की सफाई न होने पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने सफाई निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जयंती और पुण्य तिथियों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई रोस्टर में शामिल है, ऐसे में पं. नेहरू की प्रतिमा की सफाई कराई जानी चाहिए थी। सफाई निरीक्षक ने कहा कि वह छुट्टी पर थे, इस कारण व्यवस्था नहीं कर सके। उनके इस जवाब से नगर आयुक्त नाराजगी जताते हुए पुन: गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन बात कहने का यह तरीका गलत है। भविष्य में यदि इस प्रकार का कृत्य किसी के द्वारा किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed