{"_id":"fdcc9be1465287b3e4fce85b37a05cfb","slug":"muncipal-corporation-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमराहा में बनेगा मुक्तिधाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमराहा में बनेगा मुक्तिधाम
ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर के वार्ड क्रमांक 23 सिमराहा में नगर निगम द्वारा मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महापौर ने एक सप्ताह में जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
कैंट से सटे सिमराहा ग्राम के लोगों ने महापौर किरण राजू बुक सेलर से क्षेत्र में मुक्तिधाम बनाने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि मुक्तिधाम न होने की वजह से उन्हें शव दहन के लिए आठ-दस किलोमीटर दूर जाना होता है। इसमें खासी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व में सैन्य क्षेत्र में शवदाह होता था, परंतु अब इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। जन समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मेयर ने निगम अधिकारियों को सिमराहा में एक सप्ताह में मुक्तिधाम के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन चिह्नांकन के बाद इस्टीमेट बना लिया जाए। निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाए। मेयर ने बताया कि सिमराहा में निगम के पास पर्याप्त भूमि है।
विज्ञापन
लहरगिर्द में बनेगी पशु हाट
झांसी। नगर निगम द्वारा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 लहरगिर्द में तीस लाख रुपये की लागत से पशु हाट का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास बुधवार को दोपहर दो बजे महापौर करेंगी।
करारी में आठ एकड़ जमीन चिह्नित
झांसी। मंगलवार को नगर निगम के संपत्ति विभाग व तहसील की संयुक्त टीम ने करारी में निगम की जमीन चिह्नित की। निगम के संपत्ति अधिकारी डा. पुष्पाराज गौतम के नेतृत्व में यहां आठ आराजी नंबरों में आठ एकड़ जमीन चिह्नित की गई। इस पर पिलर लगाए जाएंगे। इस दौरान दो रकबों में खेती होती पाई गई। फसल निगम अपने कब्जे में लेगा।
16 को होगी कार्यकारिणी की बैठक
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी को होगी। इसके लिए मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। बैठक में नगर के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव लाए जाएंगे।