{"_id":"5132673878c431d742e5f0e39ecc46d5","slug":"muncipal-corporation-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन की बैठक में कुर्सी को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन की बैठक में कुर्सी को लेकर हंगामा
ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में सदन की बैठक में उप सभापति के लिए डायस पर कुर्सी डालने पर सपा पार्षदों ने हंगामा कर दिया, जिससे कुछ देर तक कार्यवाही बाधित रही। महापौर ने पार्षदों को नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया।
स्मार्ट सिटी के तहत वोटिंग को लेकर सभासदों को जागरूक करने के लिए नगर निगम में शाम चार बजे बैठक बुलाई गई थी। महापौर किरन राजू बुकसेलर के साथ डायस पर उप सभापति भरत यादव, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह बैठे थे।
महापौर ने सभासदों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों से स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक वोट देने की अपील करें। महापौर बोल ही रहीं थीं कि इसी बीच सपा पार्षद गुलशन यादव ने उप सभापति भरत यादव के लिए डायस पर अलग से कुर्सी डालने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उप सभापति का पद सिर्फ कार्यकारिणी की बैठक के लिए है और कार्यकारिणी की बैठक के लिए महापौर की अनुपस्थिति में मान्य है। अन्य बैठकों में उनकी उपस्थिति अन्य पार्षदों की तरह होनी चाहिए। गुलशन ने अपनी आपत्ति लिखित तौर पर भी जताई। महापौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उप सभापति पद का बायलॉज देखेंगी, उसके बाद ही आगे से सीट आवंटित करेंगी। उनके आश्वासन के बाद हंगामा शांत हो सका।
गौरतलब है कि उप सभापति भरत यादव भी सपा के कार्यकर्ता हैं। भरत यादव का कहना है कि गुलशन ने किसी के बहकावे में आकर यह बात कही है। मामले को विधायक दीपनारायण के समक्ष रखा जाएगा। वह ही इस मामले में फैसला लेंगे।