फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mumbayi se aane bali sabhi trine full

मुंबई से झांसी आने वालीं सभी ट्रेनें फुल

Mon, 05 Apr 2021 06:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
mumbayi se aane bali sabhi trine full
मुंबई से झांसी आने वालीं सभी ट्रेनें फुल
विज्ञापन

झांसी। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के बाद दहशत में आए मजदूर अपने-अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। आलम यह है कि मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं।
कोरोना की बेकाबू गति के बीच महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन के एलान के बाद यहां काम करने वाले बुंदेलखंड के लोगों की चिंता बढ़ गई है। परिवार समेत मजदूरों ने अपने-अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। ऐसे में मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, सीएसएमटी पटना स्पेशल, बांदा टर्मिनस झांसी व पनवेल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की सभी सीटें अगले दस दिनों के लिए फुल हैं। जबकि, झांसी से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अधिकांश सीटें खाली हैं। मुंबई की तरफ यात्रा करने से लोग बच रहे हैं। झांसी के साथ-साथ बुंदेलखंड के महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, टीकमगढ़ व हमीरपुर समेत अन्य जिलों में रहने वाले अधिकांश मजदूर व लोग महाराष्ट्र में काम करते हैं। ऐसे में मुंबई से झांसी आने वाली ट्रेनों से प्रतिदिन काफी तादाद में लोग झांसी पहुंच रहे हैं। सभी को फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। मुंबई से झांसी आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगी हुई है।
विज्ञापन

तब पैदल चल पड़े थे मजदूर
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अचानक ट्रेन आदि आवागमन के साधन बंद किए जाने के कारण भारी संख्या में मजदूरों ने पैदल ही पलायन किया था। कई दिनों तक पैदल चलकर गांव पहुंचने वाले मजदूराें की पीड़ा कोई भी नहीं भूला सकता है। एक बार फिर से मजदूरोें ने अपने घरों की तरफ रुख शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुंबई से आने वाली ट्रेनों से ट्रॉफिक झांसी लौट रहा है। स्टेशन पर सतर्कता बरतने के निर्देश स्टाफ को दिए गए हैं। मैं स्वयं इसकी निगरानी कर रहा हूं। नवीन दीक्षित, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed