फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   multiplex complex make delhi compnay

रेलवे की जमीन पर दिल्ली की कंपनी बनाएगी मल्टीप्लेक्स कॉम्पलेक्स

Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
multiplex complex make delhi compnay
झांसी। नई दिल्ली में सिलेक्स सिटी जैसे बड़े मॉल बनाने वाली डिजाइन फोरम इंटरनेशल कंपनी इलाइट- चित्रा मार्ग पर रेलवे की जमीन पर मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स का निर्माण करेगी। अभी जमीन के नीचे डबल पार्किंग बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के पूरा होते ही कंपनी निर्माण कार्य शुरू कर देगी। कंपनी अपना काम दो साल में पूरा करेगी।
विज्ञापन

रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने इलाइट- चित्रा मार्ग पर चंद्रशेखर तिराहा के पास की अपनी जमीन का अनुबंध मल्टीप्लेक्स कांपलेक्स बनाने के लिए घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 7295 वर्ग मीटर जमीन 45 साल के लिए लीज पर दी गई है। कंपनी के विजय सरावगी व विशन सिंह यादव साझीदार है। बदले में कंपनी ने रेलवे के पास जीएसटी समेत 36 करोड़ रुपये जमा किए हैं। कंपनी ने निर्माण कार्य का जिम्मा नई दिल्ली की डिजाइन फोरम इंटरनेशल फर्म को सौंपा है। डिजाइन स्वीकृत हो चुकी है। फरवरी के शुरूआत में जमीन पर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते मजदूर अपने घर लौट गए। इससे कार्य धीमा पड़ गया। अब जेसीबी मशीन से दोबारा मौके पर खुदाई शुरू कर दी गई है। जमीन के नीचे 25 फीट नीचे तक खुदाई होनी है, जिसमें वाहन खड़े करने के लिए डबल पार्किंग बनेगी। कांपलेक्स छह मंजिला होगा। भूतल मेें दो तल (बेसमेंट) बनेंगे, जिसमें पार्किंग की व्यवस्था होगी। कांपलेक्स में फूड कोर्ट (खानपान के रेस्टोरेंट), छह सिनेमाघर, बिग बाजार की तरह खाद्य वस्तुओं और रेडीमेड कपड़ों के शोरूम, बच्चों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed